Rajasthan RPSC Assistant Professor Recruitment 2024 के लिए अभी करें अप्लाई, ये है आखिरी तारीख
यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो अभी आपके पास एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि Rajasthan Public Service Commission ने RPSC Assisistant Professor की भर्ती निकाली है। इसके लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन दे सकते हैं। यदि आपको नहीं पता है, कि इसके लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करना है, तो इस लेख में हमनें RPSC Assisistant Professor Recruitment 2024 Online Apply के साथ साथ Asst Professor Exam 2024 Recruitment लिए पात्रता, फीस, और आखिरी तारीख की जानकारी भी दी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, बिना परीक्षा के अप्लाई करें – RSMSSB Driver Notification
RPSC Assistant Professor Exam 2024 : विषयों के अनुसार Vacancy की जानकारी | ||||||
विषय का नाम | कुल पद | विषय का नाम | कुल पद | |||
Fine Arts | 08 | Sanskrit | 26 | |||
Economics | 23 | Sociology | 24 | |||
English | 21 | Statistics | 01 | |||
G.P.E.M. | 01 | T.D. & P. | 02 | |||
Geography | 60 | Urdu | 08 | |||
Hindi | 58 | Botany | 42 | |||
History | 31 | Chemistry | 55 | |||
Home Science | 12 | Mathematics | 24 | |||
Music (Instrumental) | 04 | Physics | 11 | |||
Music (Vocal) | 07 | Zoology | 38 | |||
Persian | 01 | A.B.S.T. | 17 | |||
Philosophy | 07 | Business Administration | 10 | |||
Political Science | 52 | E.A.F.M. | 08 | |||
Psychology | 07 | Law | 10 | |||
Public Administration | 06 | Dance | 01 |
RPSC Assisistant Professor Recruitment 2024 Age Limit कितनी होती है?
- इसके लिए कम से कम आपकी उम्र 21 वर्ष होना चाहिए।
- इसके लिए आपकी उम्र अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए।
- इसके लिए वर्गों के अनुसार उम्र की पात्रता में कुछ छूट दी गयी है, जिसे आप नीचे दिए गए PDF में देख सकते हैं।
RPSC Assisistant Professor 2024 अप्लाई करने की आखिरी तारीख क्या है?
- इसकी एप्लीकेशन 12/01/2025 से शुरू होगी।
- अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10/02/2025 होगी।
- इसकी परीक्षा फीस आवेदक 10/02/2025 तक जमा कर सकता है।
- RPSC Assisistant Professor Exam Admit Card परीक्षा के कुछ दिन पहले मिलेगा, जिसके बारे में आगे अपडेट कर दिया जाएगा।
- परीक्षा की तारीख शेड्यूल के हिसाब से निर्धारित की जाएगी।
RPSC Assisistant Professor 2024 Eligibility क्या है?
- इसके लिए आपके पास मास्टर डिग्री में 55% होने चाहिए।
- NET / SLET / SET या PHd इनमें से किसी भी विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए।
RPSC Assisistant Professor 2024 Apply Online Process क्या है?
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक को Rajasthan Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, यहां “Apply Link” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब https://sso.rajasthan.gov.in/ की वेबसाइट ओपन होगी, यहां लॉगिन करें, और “Citizen Apps(G2C)” के सेक्शन में जाएँ।
- यहां Recruitment पोर्टल को सेलेक्ट कर One Time Registration(OTR) करें।
- OTR द्वारा लॉगिन होने के बाद प्रोफाइल पर जरुरी जानकारी अपडेट करें, जिसमें आपका नाम, पिता का नाम, जन्म की तारीख, लिंग आधार की जानकारी, और आपकी पढाई से सम्बंधित जानकारी शामिल हैं।
- इसके बाद आवेदक को अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा, इसके अतिरिक्त आवेदक के हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे की स्कैन कॉपी भी अपलोड होगी।
- इतना करने के बाद “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें, आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।
ध्यान देने योग्य: अपना लाइव फोटो अपलोड करने के बाद आप सबमिट करने से पहले उस फोटो का प्रीव्यू देख सकते हैं, और फोटो सही न आने पर दूसरा फोटो अपलोड कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में भरी गयी सभी जानकारी आपके आधार कार्ड और आपकी मार्कशीट्स में शामिल जानकारी के समान ही होनी चाहिए, अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। यदि कोई जानकारी एक समान नहीं है, या आधार की जानकारी में कुछ समस्या है, तो आवेदन से पहले सभी डाक्यूमेंट्स को अपडेट करवाएं।
Asst Professor Exam 2024 फीस
- जनरल / अन्य : 600/-
- ओ बी सी/ बी सी : 400/-
- इस सी / एस टी : 400/-
- संसोधन शुल्क : 500/-
नोट: जिन आवेदकों ने पहले ही OTR शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।
Rajasthan RPSC Assistant Professor Recruitment 2024 नोटिफिकेशन PDF – यहाँ देखें
ये पढ़ें: ये 5 कंपनी दे रही Work From Home jobs का सुनहरा मौका, बहुत कम सीट है, अभी अप्लाई करें
निष्कर्ष
इस तरह आप Asst Professor Exam 2024 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, उससे पहले अपने डाक्यूमेंट्स में कोई संशोधन करवाना चाहते हैं, तो करवा लें अन्यथा बाद में इसका समय नहीं मिलेगा। यदि इससे समन्धित किसी और जानकारी की आवश्यकता है, तो हमसे संपर्क करें।